Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वैज्ञानिकों को मिली बड़ी उपलब्धि, ढूंढ निकाला 14 करोड़ साल पहले समुद्र में डूबा महाद्वीप

वाशिंगटन। हमारे वैज्ञानिकों को अक्सर शोध या फिर किसी विषय पर खोज करते हुए कुछ ऐसी ऐतिहासिक या फिर बेहद पुरानी चीजें मिल जाती हैं, जिन पर हमें विश्वास नहीं होता। हाल ही में वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दरअसल शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने 14 करोड़ साल पहले उत्तरी अफ्रीका से टूटकर अलग हुए और भूमध्य सागर में डूब गए महाद्वीप को खोज निकाला है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीनलैंड के आकार का यह महाद्वीप बेहद खूबसूरत है और इसका नाम ग्रेटर एड्रिया है। आपको बता दें कि यह ग्रेटर एड्रिया खोजा जा रहा शहर अटलांटिस नहीं है। उट्रेख्त विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डेव वान हिंसबर्गेन ने कहा है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने आते हैं लेकिन उन्हें इस महाद्वीप के नाम के बारे में नहीं पता चला था।

वहीं अब जांच में यह पता चला है कि यहां कि अधिकांश पर्वत श्रंखलाएं एक महाद्वीप से ही पैदा हुई थीं। जो कि 20 करोड़ साल पहले उत्तरी अफ्रीका से अलग हुईं थईं। इस महाद्वीप पर एक मात्र बचा हुआ भाग एक पट्टी है, जो कि इटली के ट्यूरिन शहर से होते हुए एड्रियाटिक सागर तक जाती है, इस क्षेत्र को भूवैज्ञानिक एड्रिया कहते आए हैं। जिसकी वजह से अब शोधकर्ताओं ने इस महाद्वीप को भी ग्रेटर एड्रिया नाम दिया है।