Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

05 अक्टूबर: जानिए आज कैसा होगा आपका दिन

मेष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आपकी इमेज अच्छी बनेगी। इस राशि के मेडिकल के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज के दिन गाय को गुड़ खिलाएं, घर में खुशियों का आगमन होगा।

वृष राशि
आज भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी संग आपकी यात्रा सुखद रहेगी।  इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। इस राशि के भाई-बहन एक-दूसरे को गिफ्ट दें।  रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी|  सकते हैं। आज के दिन मंदिर में इत्र चढ़ाएं, सोचे हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन राशि
आज कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले बड़ों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसों की स्थिति को सुधारने की कोशिश करेंगे। आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है। आपकी सेहत भी ठीक रहेगी। भोजन में पत्तेदार सब्जी और फल का इस्तेमाल करें। माँ दुर्गा को मीठी पूरी का भोग लगाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि
आज किसी काम से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। दुश्मन आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकता है। किसी खास काम में माता-पिता से परामर्श लेना फायदेमंद रहेगा। आज न चाहते हुए भी पैसा उधार देना पड़ सकता है। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपको काम में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि
आज किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसे आप अपने घर पर ले जा सकते हैं। साथ काम करने वाला आज परेशानी पैदा कर सकता है, जिसके चलते उनसे आपका विवाद बढ़ सकता है। पार्टनर से बात करते समय आज आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी जटिल मसले पर विवाद की आशंका है। सोच-समझकर किसी को राय दें। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

कन्या राशि
आज का दिन आगे बढ़ने के लिए बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जाएगी। इस राशि के बिल्डर्स को धन लाभ होगा। नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। पहले से चल रही किसी काम की प्लानिंग आज पूरी हो जाएगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।   गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

तुला राशि
आज ऑफिस में बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है । जिसे आप बखूबी निभाएंगे। इस राशि के लोग जीवनसाथी के साथ नई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक कर लेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें, आपके लिये अच्छा होगा। आज बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यापार को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। वह आपकी निजी समस्याओं को सुलझाने में मददगार साबित होगा। बिजनेस में समझदारी से काम लें। मार्केट में उतार-चढ़ाव का असर पड़ सकता है। शाम को घर की चौखट के दोनों ओर दिए जलाएं, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज घरेलू सामान खरीदेने के लिए मार्केट जा सकते हैं। परिवार वालों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान भी बन सकता है। आज मन प्रसन्न रहेगा, कोई नया काम कर सकते हैं। जीवनसाथी से अपनी बातें शेयर कर सकते हैं। आज के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपका दिन मंगलमय रहेगा।

मकर राशि
आज बोलचाल में संयम रखने की कोशिश करें। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे थे, वो आज किसी मित्र की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से आपको बचना चाहिए। बिना सोचे-समझे बोलने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश के लिए सोच रहे हैं तो जानकार से राय-विचार कर लें। आज के दिन सूर्यदेव को नमस्कार करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे।

कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। काम में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों के लिये आपको सम्मान मिलेगा| स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें।  किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपका मन पुराने मित्र से मिलने को कर सकता है। हो सकता है कि दोस्त से फोन पर ही बात हो जाये। इससे आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज नया मोबाइल फ़ोन खरीदने की सोच सकते हैं। क्रेडिट कार्ड को संभाल कर रखें।  आज के दिन कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपका मन खुश रहेगा।