Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

समाजवादी पार्टी ने आजम खान की पत्नी को दिया रामपुर से टिकट

 

लखनऊ। आजम खां के रामपुर से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद खाली हुई रामपुर सदर सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के लिए आजम खान की पत्नी और राज्यसभा सांसद डॉ. तंजीन फातिमा को टिकट दे दिया है।

आजम खां के रामपुर से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद खाली हुई रामपुर सदर सीट समाजवादी पार्टी के साथ आजम खां के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। रामपुर सदर सीट पर उपचुनाव के लिए आजम खां की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा के लिए पहले ही पर्चा खरीदे जाने से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई थीं। रामपुर विधानसभा से टिकट मांग रहे समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाया था और उनसे टिकट मिलने पर जीत के मंत्र की जानकारी ली थी जिससे सभी नेताओं को टिकट मिलने का विश्वास था। किंतु अखिलेश यादव रामपुर सीट पर आजम खान के परिवार के ही सदस्य को टिकट देना चाहते थे, जिसमें अंतत: डा. तंजीन का नाम तय हो गया।