Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राहुल गांधी के बचाव में उतरे सैम पित्रोदा, नागरिकता के सवाल पर दिया यह जवाब

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के बीच कई विवादित मुद्दे हमें देखने को मिले हैं। जिनमें से एक है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता का मामला। एक तरफ जहां गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में राहुल गांधी से सवाल किया है, तो वहीं सत्तारूढ़ दल भाजपा भी लगातार इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। वहीं कांग्रेस की ओर से पहले राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनकी नागरिकता के मुद्दे पर खुलकर जवाब दिया था, तो वहीं अब कांग्रेस के एक और नेता ने इस मामले में राहुल गांधी का बचाव किया है।

दरअसल इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा है कि राहुल गांधी पिछले 15 सालों से सांसद हैं, वो भारतीय नागरिक कैसे नहीं हो सकते? राहुल की नागरिकता पर सवाल उठाने वालों को सैम पित्रोदा ने जवाब देते हुए कहा है कि वो इतने सालों से सांसद हैं और उनके साथ भाजपा सांसद भी संसद भवन में बैठेत हैं। साथ में काम करते हैं। तो अब अचानक से राहुल गांधी की नागरिकता पर झूठे सवाल क्यों उठा रहे हैं?

सैम पित्रोदा ने कहा है कि जो लोग राहुल गांधी की नागरिकता पर बहस कर रहे हैं, उन्हें भारतीयों की समझ ही नहीं है। उन्होंने चेतावनी वाले अंदाज में कहा है कि भारतीयों को बुद्धिमत्ता को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भी बात कही। पित्रोदा ने कहा है कि कांग्रेस इस बार के चुनाव में जीत हासिल कर रही है, हमें इस बात का विश्वास है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने जो वादे किए थे, उनमें से कितनों कामों को पूरा किया गया?