Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

साक्षी मालिक : पांच साल में पहली बार इंटरनेशल लेवल पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया,

इस टूर्नामेंट में साक्षी मलिक पुराने अंदाज में दिखीं और पांच साल में पहली बार इंटरनेशल लेवल पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, साक्षी ने कजाखस्तान की इरिना कुज्नेत्सोवा को हराकर भारतीय तिरंगा फहराया,साक्षी ने खिताबी मुकाबले को 7-4 से अपने नाम किया। बता दें, इससे पहले साक्षी ने साल 2017 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता था,एशियन चैंपियनशिप 2020 और 2022 में उन्हें कांस्य पदक मिला था।साक्षी की तरह ही भारत की बेटी मानसी अहलावत ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने 57 किलोग्राम भारवर्ग में कजाखस्तान की एमा टिसिना को 3-0 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया, वहीं, दिव्या काकरन ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में मंगोलिया की देलग्रेमा एन्खसाइखान और कजाखस्तान की अल्बिना कैरगेल्डिनोवा को हराकर खिताब अपने नाम किया, 76 किलोग्राम भारवर्ग में पूजा ने भी भारत का मान बढ़ाया है