Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राज्यसभा चुनाव में हलोपा करेगी गठबंधन धर्म का पालन:गोपाल कांडा कहा-मुख्यमंत्री मनोहरलाल के निर्देशानुसार ही वोट करेगी हलोपा

सिरसा , 6 जून।(सतीश बंसल ) राज्यसभा चुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी गठबंधन धर्म का पालन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल के निर्देशानुसार वोट करेगी। इससे निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की स्थिति मजबूत हुई है। अब तक  हर चुनाव भाजपा-जजपा और हलोपा ने मिलकर लड़ा है।

हरियाणा लोकहित पार्टी सुप्रीमो, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने कहा है कि  राज्यसभा चुनाव में हलोपा गठबंधन धर्म का पालन करेगी। उन्होंने कहा कि हलोपा गठबंधन धर्म का पालन करती आई है और हर चुनाव भाजपा-जजपा और हलोपा ने मिलकर लड़ा है। उन्होंने साफ कहा कि राज्यसभा चुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार वोट करेगी।  गोपाल कांडा ने बताया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के साथ हलोपा का गठबंधन है। ऐलनाबाद उपचुनाव भी  चुनाव भाजपा,जजपा और हलोपा ने मिलकर लड़ा था।  स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा-जजपा और हलोपा साथ साथ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि  मुख्यमंत्री और भाजपा का जो फैसला है हलोपा उसके साथ हैं।  गोपाल कांडा के इस ऐलान के बाद निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की स्थिति मजबूत हुई है।