Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रांची में बिजली गुल होने की समस्या से परेशान हुईं कैप्टन कूल की पत्नी साक्षी, बिजली विभाग को किया ट्वीट

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितना कूल और टेंशन फ्री रहते हैं। वैसा ही अंदाज उनकी पत्नी यानी साक्षी धोनी का भी देखने को मिलता है। शायद ही किसी ने एमएस धोनी की पत्नी साक्षी का गुस्सा देखा हो। हालांकि इन दिनों रांची के बिजली विभाग के हालात ऐसे हैं कि साक्षी को खुलकर अपनी बात लोगों के सामने रखनी ही पड़ी और रांची प्रशासन से सवाल पूछने पड़े।

दरअसल झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों बिजली की हालत ठीक नहीं है। हर दिन रांची में कई घंटों का पॉवरकट हो रहा है। जिससे परेशान होकर अब साक्षी धोनी ने ट्विटर के जरिए प्रशासन से सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि रांची में हर दिन 4 से 7 घंटे तक बिजली नहीं रहती है। शहर के लोग हर दिन पॉवर कट का सामना करते हैं।

उन्होंने गुरुवार शाम को यह ट्वीट किया है और पूछा है कि 19 सितंबर को भी पांच घंटे बिजली नहीं रही। बिजली काटने का कोई कारण नहीं है। आज त्योहार भी नहीं है और मौसम साफ है, उम्मीद है कि संबंधित प्राधिकार समस्या का समाधान करेंगे। आपको बता दें कि रांची में धोनी का नया घर दलदली चौक के पास रिंग रोड से सटे सिमलिया इलाके में हैं। जहां पर रातू पावर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई की जाती है। वहीं साक्षी के ट्वीट पर रांची के विद्युत अभियंता ने फौरन सफाई दी है।