Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्मचारियों व किसानों पर दर्ज मुकदमे रद्द कराने के लिए रोडवेज कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

सिरसा 3 मई – बीती 28 एवं 29 मार्च को विभिन्न ट्रेड यूनियनों एवं जनसंगठनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान कथित द्वेष भावना से कर्मचारियों एवं किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमे रद्द करवाने के लिए रोडवेज कर्मचारियों का धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहेगा। धरने को सम्बोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पुरानी पैंशन बहाली व निजीकरण जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बीती 28 एवं 29 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध रोडवेज कर्मचारियों ने भी हड़ताल में बढ़-चढक़र भाग लिया था, जिससे बौखलाकर प्रदेश सरकार के इशारे पर रोडवेज कर्मचारियों एवं किसान नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए, जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है।

तथा इसी के चलते रोडवेजज कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। साथ ही किसानों द्वारा भी सरकार को 11 मई तक मुकदमे रद्द करने का समय दिया गया है। इसी कड़ी में 12 मई को किसान यूनियनों द्वारा पक्का मोर्चा बनाया जाएगा जिसमें रोडवेज के कर्मचारी अपने परिवार के साथ बढ़-चढक़र भाग लेंगे। आज के धरने पर सांझा मोर्चा के नेता दीपक बल्हारा ने भी कर्मचारियों को सम्बोधित किया। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी नेता मदनलाल खोथ, रिछपाल संधु, रमेश स्वामी, भीमसेन चक्कां, अमरजीत व कृष्ण द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मंच संचालन सुरजीत अरोड़ा ने किया। धरने पर भूप सिंह मंगालिया, देवीलाल, बजरंग, जयचन्द, चमन, सुरेन्द्र डूडी, सुरेन्द्र बैनीवाल, स्वराज, रामस्वरूप ढाका, राजपाल सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।