Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी यूपी की कार्यकारिणी घोषित, अजय सिंह बने अध्यक्ष

राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के 5 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश की सर्वसम्मत से कार्यकारिणी घोषित हुई जिसमें श्री अजय सिंह अध्यक्ष, श्री सौरभ जायसवाल महासचिव, उपाध्यक्ष श्री अमित सचान और श्री सुधीर तिवारी उपाध्यक्ष, श्री वी .के. अग्रवाल को सचिव एवं श्री एन.पी. श्रीवास्तव को प्रवक्ता बनाया गया।

                          Ajay Singh

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अजय सिंह नें कहा कि राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी का उद्देश्य स्वच्छ राजनीती का माडल देना है जिससे प्रतिनिधि जनहित में कार्य कर सके न कि दलहित में। श्री सिंह नें कहा कि जल्द ही मंडल स्तर की कार्यकारिणी बनायीं जाएगी जिससे जनहित में संघर्ष कर जनता को लाभ पहुचाया जा सके।

उपाध्यक्ष श्री अमित सचान ने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में पूर्ण प्रयास करनें का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी नें लोकतंत्र का माडल दिया है जबकि अन्य पार्टियाँ प्रतिनिधि का ही गला व्हिप जारी करके घोट देती हैं।

पार्टी जनहित में संघर्ष के 5 साल का सफ़र तय करनें पर प्रदेशों की कार्यकारिणी बनाकर आगे की रणनिति तय करनें के लिए 2 मार्च को लखनऊ के गोमती नगर स्थित बौद्ध प्रेक्षागृह में पाचवी वर्षगाठ मनाई जाएगी जिसमें सभी प्रदेशों के पदाधिकारी व् कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।