Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चाची से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, केस दर्ज

 

 

बीकानेर। नया शहर पुलिस थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला से उसके घर में किराए पर रहने वाले जेठ के पुत्र द्वारा दुष्कर्म करना व अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने बुधवार को नया शहर पुलिस थाने में नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि युधिष्ठर 25 दिसम्बर 2016 से उसके घर में किराएदार के रूप में रह रहा था। पीड़िता का आरोप है कि एक रात को दो बजे आस-पास युधिष्ठर उसके कमने में घुस आया। उसकी नींद खुली तो आरोपी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मुंह दबा दिया और अपने मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपित ने पीड़िता को घटना इसके बारे में किसी नहीं बताने वीडिया व फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपित युधिष्ठर इसी फोटो व वीडियो के जरिए उसके साथ निरंतर दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है आरोपित उसके जेठ का बेटा है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि आज से तीन माह पूर्व युधिष्ठर ने उसके इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाना चाहा तो उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। इस धमकी के बाद आरोपी ने पीड़िता को कहा कि आज के बाद ऐसी हरकत उसके साथ वह नहीं करेगा। उसके बाद आरोपी युधिष्ठर घर खाली कर चला गया और बोलकर गया कि फोटो व वीडियो डिलीट कर दिए है अब वह परेशान नहीं करेगा। पीडि़त का आरोप है कि घर को खाली करने के एक माह बाद आरोपी का फोन आया और बोला कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। इस पर पीडि़ता ने साफ मना कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच थानाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद जांगिड़ कर रहे हैं।