Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

किशोरी को बेहोश कर सामूहिक बलात्कार, वीडियो बनाया

 

 

बीकानेर (राजस्थान)। देशनोक कस्बे में रहने वाले दो युवकों ने एक नाबालिग लकड़ी को बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया।

रविवार को देशनोक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पिता ने थाने में आज लिखित रिपोर्ट दी। उसमें बताया कि योगेश पुत्र जयनारायण, सुनील कुमार मोहनराम ने मिलकर पुत्री को बहला-फुसलाकर उसको नशीला पदार्थ पिला दिया। नशीला पदार्थ पीने से लड़की बेहोश हो गई। लड़की के बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और अश्लील फोटो भी खींच ली। बाद में योगेश ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसको छोड़कर भाग गये और लड़की को कहा कि ये बात किसी और बताई तो जान से मार देंगे। बाद में लड़की ने ये बात किसी तरह अपने परिवारजनों को बताई तो परिवार जनों ने देशनोक थाने में युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले में बताया कि दोनों युवक लड़की की अश्लील वीडियो व फोटो खींचकर ले गये और अब उसे ब्लैकमेल करते रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।