Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

 

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में एक महिला ने अपने जेठ पर बलात्कार का आरोप लगाया है। वर्तमान में पीड़ि़ता का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, बड़वा निवासी 25 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी शादी करीब नौ साल पहले हुई थी और किसी कारणवश वह आठ साल से अपने पीहर में रह रही थी। भाईदूज को उसका पति उसे अपने साथ ससुराल लेकर आया था। वह कमरें में टीवी देख रही थी और परिजन बाहर हॉल में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक उसका जेठ गेंदी लाल उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर ससुराल वाले लेकर उसे दौसा अस्पताल पहुंचे जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका कानोता में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।