Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

औरैया में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म

 

 

औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और गहन जांच की। पीड़ित किशोरी को अस्पताल में भर्ती कर आते हुए पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

अछल्दा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की के साथ उसकी के गांव के ही युवक द्वारा रेप की घटना को अंजाम दे डाला। घटना उस वक्त अंजाम दी गई जब 15 वर्षीय लड़की शनिवार की शाम खेत में घास काट रही थी, तभी गांव का एक युवक को खींच कर खेत के पास ट्यूबवेल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जैसे तैसे पीड़ित अपने घर पहुचीं और सारी घटना बताई। पीड़ित को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

एएसपी ने रविवार को बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर मामले की गहन जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।