Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

rape in muzaffarpur: bihar me divyang mahila se rape ki kosis ghar me hath pair bandhkar vardat aropi farar : दिव्यांग महिला को घर में ही हाथ पैर बांध कर रेप की कोशिश आरोपी फरार मामले की जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक दिव्यांग महिला से पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने बलात्कार की कोशिश की। आरोपी ने पीड़िता को घर में ही हाथ-पैर बांधकर घटना को अंजाम देने पहुंचा था। हालांकि, महिला के शोर मचाने पर आरोपी डर गया और मौके से फरार हो गया। पूरा मामला कथैया थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार
इस सनसनीखेज वारदात को लेकर महिला के परिजनों ने कथैया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। महिला देख नहीं सकती है। पूरे मामले में एएसपी सैय्यद इमरान मसूद ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी फरार है लेकिन उसकी तलाश में छापेमारी का दौर जारी है।

इसे भी पढ़ें:- बिहार पंचायत चुनाव से ठीक पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, थानाध्यक्ष समेत 131 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

पुलिस मामले की जांच में जुटी
एएसपी ने बताया कि दिव्यांग महिला से उनके पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति की ओर से ये वारदात की कोशिश की गई। महिला को घर में ही हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालांकि, उनके शोर मचाने पर परिजन और स्थानीय लोग जुट गए। जिसके बाद आरोपी वहां भाग निकला। लिखित शिकायत मिली है उसी के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

[ad_2]
Source link