Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रानू मंडल को मिला सलमान खान का समर्थन, किया ये बड़ा ऐलान…

बॉलीवुड के दबंग सलमान को गोल्डेन हर्ट का मालिक कहा जाता है क्योंकि वह अक्सर गरीबों की मदद करते नजर आते हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से यह खबर फैल रही है कि सलमान खान ने रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली रानू मंडल को एक आलीशान घर तोहफे में दिया है।

जिसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है। यही नहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 में गाना गाने का मौका भी दिया है।

भले ही सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है लेकिन अभी इस खबर की ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि वाकई में सलमान ने रानू मंडल को घर दिया है या नहीं। बता दें कि रानू पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर ही गुजारा करती थीं। उन्हें कईयों ने गाना गाते हुए देखा भी लेकिन सबने अनदेखा कर दिया।

लेकिन जब हिमेश रेशमिया की उनपर नजर पड़ी तो उन्होंने फौरन रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाने का मौका दे दिया। हिमेश की अगली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर है। इसमें रानू ने तेरी मेरी कहानी नाम का गाना गाया है।

हिमेश ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रानू स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करती नजर आ रही है। उनके पास हिमेश खड़े हैं और गाइड करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर रानू मंडल के बिग बॉस 13 में आने की भी खबरें आ रही हैं। लेकिन अभी तक बिग बॉस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं  दी गई है।