Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चाकू लहराते हुए संसद में घुसने की कोशिश कर रहा था राम रहीम का समर्थक, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

नई दिल्ली। भारतीय संसद भवन देश के सबसे सुरक्षित इलाको में से एक है। खासतौर से संसद भवन पर हुए हमले के बाद तो इस परिसर की सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी गई थी लेकिन इस सबसे सुरक्षित परिसर में एक बार फिर से एक शख्स ने चाकू लेकर घुसने की कोशिश की। हालांकि उसे सुरक्षाकर्मियों ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

इस शख्स का नाम इंसा है और यह खुद को राम रहीम का समर्थक बता रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रहने वाला सागर बाइक से संसद परिसर आया था। इसके बाद वह संसद के गेट संख्या एक के पास रुककर चाकू लहराते हुए राम रहीम के समर्थन में नारे लगाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग उसका वीडियो बनाने लगे।

वहीं जब इस मामले की जानकारी सुरक्षाकर्मियों को मिली। तो गेट नंबर एक से चाकू लहराते हुए अंदर जाने की कोशिश कर रहे इंसा को सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वे फिर उसे संसद मार्ग थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। दिल्ली पुलिस ने उससे पूछताछ भी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि सागर मानसिक बीमारी का शिकार है।