Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रेमी के कहने पर महिला ने अपनी बच्चियों के संग की घिनौनी करतूत, कोर्ट सुना सकता है 50 साल की सजा

नई दिल्ली। 33 साल की एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर कुछ ऐसा कर डाला, जिससे उसकी बेटियों की इज्जत तार-तार हो गई। दरअसल अमेरिका के फ्लोरिडा की इस महिला ने अपने प्रेमी के कहने पर अपनी दो बेटियों का ही अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर डाला। रोज बेथ नाम की इस महिला को कोर्ट ने चाइल्ड पोर्न रखने सहित अन्य आरोपों में दोषी करार दिया है।

जानकारी के मुताबिक रोज को 50 साल की सजा भी हो सकतीहै। वहीं उसके 38 साल के प्रेमी रॉबर्टो ओकीन्डो को बीते हफ्ते ही 50 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। रोज और रॉबर्टो के पास पुलिस को सैकड़ों की संख्या में लड़कियों के नेकेड फोटो मिले हैं। अमेरिका के फेडरल कोर्ट में सुनावाई के दौरान रॉबर्टो ने स्वीकार भी किया है कि वह चाइल्ड पॉर्न बनाने में शामिल था।

इस प्रेमी जोड़े के आपराधों का खुलासा तबह हुआ, जब पुलिस को एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि रॉबर्टो चाइल्ड पॉर्न रखता है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली और जांच की तो पता चला कि यह मामला सच है और रॉबर्टो वाकई अपराधी है। बताते चलें कि अधिकारियों ने कई कंप्यूटर और मोबाइल फोन की जांच की है। इससे पता चला है कि रोज और रॉबर्टो ने आपस में बच्चों की सेक्शुअल फोटो खींचने के बारे में भी चर्चा की थी।