Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारतीय रेलवे ने मथुर-वृंदावन जाने वाले यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, शुरू हुई रेल बस सेवा

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अक्सर ही अपने यात्रियों के लिए तरह-तरह की सेवाएं शुरू करती रहती है। जिसमें तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होता है। वहीं एक बार फिर से नवरात्रि के शुभ मौके पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने आगरा मंडल के मथुरा-वृंदावन सेक्शन के बीच रेल बस सेवा का परिचालन फिर से शुरू कर दिया है।

इस बात की जानकारी रेल मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर दी गई है। इस सेवा के शुरू होने से यात्री मात्र 10 रुपए में ही मथुरा शहर से होते हुए वृंदावन पहुंच सकेंगे। रेल मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल आगरा मंडल के मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस सेवा का पुनः संचालन कर दिया गया है। यह रेल बस सेवा पूरे मथुरा शहर से होते हुए वृंदावन पहुंचती है और उसका किराया मात्र 10 रुपए है।

जानिए क्या होती है रेल बस

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे की ओर से शुरू की गई रेल बस रेल का ही एक कोच होता है, जिसमें कोच के दोनों तरफ मोटर लगी होती है और ऐसे में इसे चलाने के लिए इंजन की जरूरत नहीं होती है, ये कोच अपने आप आगे और पीछे चल सकते हैं। सामान्य तौर पर इस तरह की रेल बस सेवा का प्रयोग पटरियों और स्टेशनों के बीच निरीक्षण के लिए किया जाता है।