Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राहुल ने पुष्पांजलि अर्पित कर पिता राजीव गांधी को किया नमन

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 77वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और उनके बेटे राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह वीर भूमि पहुंचकर अपने पिता राजीव गांधी को नमन किया और उनको पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान उनके साथ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी मां इंदिरा गांधी की हत्या हो जाने पर राजीव ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है।