Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

PUBG Mobile Lite भारत में लॉन्च के 3 दिन के अंदर ही गूगल प्ले स्टोर पर टॉप फ्री गेम की लिस्ट में शामिल

PUBG Mobile Lite भारत में लॉन्च के 3 दिन के अंदर ही गूगल प्ले स्टोर पर टॉप फ्री गेम की लिस्ट में शामिल हो गया है। हालांकि, यह गेम भारत में अभी आया है, लेकिन गूगल प्ले स्टोर पर लगभग एक साल से उपलब्ध है। इसे शुरुआत में अगस्त 2018 में फिलीपीन्स के यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था। PUBG Mobile Lite को कम रैम वाले स्मार्टफोन्स पर खेला जा सकता है। यह PUBG Mobile का लो वर्जन है। इसमें 60 प्लेयर्स के मैच के साथ छोटा मैप दिया गया है।

गूगल प्ले स्टोर पर PUBG Mobile Lite को भारत में टॉप फ्री गेम में लिस्ट किया गया है। इस रैंकिंग में अन्य गेम्स Ludo King, Fun Race 3D, Garena Free Fire और Bottle Shooting Game शामिल हैं। PUBG Mobile Lite फिलहाल भारत में टॉप ट्रेंडिंग गेम में भी शामिल है। कंपनी ने एक बयान में कहा- PUBG Mobile Lite की इतने कम समय में बढ़ी इतनी लोकप्रियता इस कारण से है की भारतीय बाजार में अधिकतर एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स मौजूद है। इस लाइट वर्जन के आने के बाद लोगों को अब इस गेम का एक्सेस बन गया है, जो अब तक उपलब्ध नहीं था।

याद दिला दें, Lite वर्जन को Unreal Engine 4 के साथ बनाया गया है। यह 2GB रैम से कम वाले स्मार्टफोन्स पर चलेगा। यह 60 प्लेयर्स के लिए बने छोटे मैप के साथ आता है। वहीं, PUBG Mobile 100 प्लेयर्स के लिए बना है। PUBG Mobile Lite डाउनलोड के लिए सिर्फ 491MB साइज में आता है। इनस्टॉल होने पर यह 590MB स्टोरेज स्पेस लेता है। PUBG Mobile Lite सिर्फ दो गेमिंग मोड्स के साथ आता है- क्लासिक और आर्केड। गेम मोड्स के साथ भी क्लासिक में सिर्फ एक मैप Erangel है। Arcade में वॉर है, जो लेवल 10 पर पहुंचकर अनलॉक आता है।