Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शीला दीक्षित और विजेंदर सिंह के समर्थन में आज दिल्ली में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के प्रचार अभियान को शुरू करने वाली कांग्रेस महासचिव और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा अब दिल्ली में कांग्रेस के गढ़ को मजबूत करेंगी। प्रियंका अपनी चहेती नेता शीला दीक्षित के क्षेत्र में बुधवार को रोड शो करेंगी। बताते चलें कि शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली के संसदीय क्षेत्र सीलमपुर से कांग्रेस उम्मीदवार हैं, और उनके विपक्ष में मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी के रूप में हैं।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता रोड सो को हिट बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुट गए हैं। आज ही के दिन शाम सात बजे दक्षिण दिल्ली सीट से भी प्रत्याशी बॉक्सर विजेंदर सिंह के समर्थन में भी प्रियंका रोड शो करेंगी। बताते चलें कि विजेंदर भी कांग्रेस के टिकट से मैदान में हैं। प्रियंका का रोड शो शाम चार बजे उत्तर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए शुरू होगा और इसके बाद शाम सात बजे दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में पहुंचेगा।

यह रोड सो पुष्प विहार से शुरू होकर दक्षिणपूरी वाल्मीकि मार्ग से होते हुए अंबेडकर नगर, देवली और संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगा। वहीं इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली और उत्तर पश्चिमी विधानसभा के प्रत्याशी राजेश लिलौठिया के लिए जनसभा करेंगे।. राहुल और प्रियंका की रैली और रोड शो दिल्ली के पांच संसदीय क्षेत्रों में होगा।