Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पीएम मोदी पर फिर हमलावर हुईं प्रियंका गांधी, बोलीं- ‘इनसे बड़ा कायर प्रधानमंत्री नहीं देखा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को अपने निशाने पर रखा और कहा है कि उन्होंने पीएम मोदी से बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री पूरे जीवन में नहीं देखा है।

गौरतलब हो कि पीएम मोदी ने जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को निशाने पर रखते हुए कांग्रेस पर हमला बोला था। वहीं इसके जवाब में अब उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पीएम मोदी को अपने  निशाने पर रखा है। कांग्रेस महासचिव ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान यह बात कही है।

प्रियंका गांधी ने कहा है कि ‘इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पर दिखाने से नहीं आती है।’

प्रियंका गांधी ने इसके आगे कहा है कि राजनीतिक शक्ति वो है, जो माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति। लेकिन पीएम मोदी आपकी बात सुनना तो छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते हैं। प्रियंका गांधी ने यह बात प्रतापगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही है।