Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सगाई की तस्वीरें, कैप्शन में कही ये बड़ी बात…

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेश पॉप सिंगर निक जोनस के साथ चल रहे रिलेशन को आखिरकार कबूल कर लिया है। उन्होने शनिवार को मुंबई में निक के साथ सगाई भी कर ली है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में सगाई की बधाईयों और शुभकामनाओं को लेकर बड़ी बात भी लिखी है।

दरअसल,  प्रियंका और निक जोनस के अफेयर के लेकर काफी समय से अटकलें लग रही थीं। यही नहीं कुछ दिनों पहले दोनों की रिंग सेरेमनी की खबरें भी आई थीं। हालांकि दोनों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। लेकिन शनिवार को प्रियंका और निक ने सगाई करते हुए अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया। दोनों ने हिंदू परंपरा के अनुसार सगाई की। बाद में प्रियंका ने अपनी रोका सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया।

फोटो देखने के लिए स्लाइड करें

कैप्शन में लिखी ये बात

प्रियंका ने फोटो के कैप्शन में सगाई को लेकर मिल रही बधाईयों और शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही देसी गर्ल ने निक से अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। रोका समारोह की तस्वीरें साझा साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “ऐसा करने का एकमात्र तरीका..परिवार और भगवान के साथ। शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का धन्यवाद।”

प्रियंका से 11 वर्ष छोटे हैं निक

आपको बता दें कि प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक से 11 साल बड़ी हैं। प्रियंका इस समय 36 वर्ष की हैं, जबकि निक 25 साल के हैं। हालांकि प्रियंका को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। रोका समारोह में दोनों ही भारतीय पारंपरिक परिधानों में नजर आए जिसमें परिवार व करीबी मित्र शामिल हुए।