Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जन्मदिन पर किया पौधारोपण

सिरसा। ( सतीश बंसल )  अग्रवाल पार्क ट्रस्ट की तरफ से समाजसेवी अनिल बांसल व पत्रकार रवि शर्मा के
जन्मदिन के अवसर पर अग्रवाल पार्क में पौधारोपण किया गया। आकाश चाचाण, कीर्ति गर्ग, राजीव बांसल, हर्ष
मरोदिया ने इस अवसर पर कहा कि मौजूदा दौर में पर्यावरण का स्तर गिर रहा है।

ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति
को पौधारोपण की दिशा में आगे आना चाहिए। इसी कड़ी में पौधारोपण किया गया है और बंसल व शर्मा परिवार की
अनूठी पहल है कि उन्होंने जन्मदिन जैसे नेक दिन को पर्यावरण को समर्पित कर मनाया। इस मौके पर राजीव
बांसल, कीर्ति गर्ग, एडवोकेट प्रियंका जैन, दीपिका चाचाण, समाजसेवी रंजीत सिंह टक्कर, हर्ष मरोदिया, शुभम
अग्रवाल, आकाश चाचाण, सुनील नागपाल, राजन बजाज भी मौजूद थे।