Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिला परियोजना अधिकारी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण

सिरसा। ( सतीश बंसल )  जिला परियोजना अधिकारी बूटा राम ने अपनी अभियंता टीम के साथ राजकीय मॉडल
संस्कृति प्राथमिक विद्यालय चत्तरगढ़ पट्टी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित शौचालयों का बारीकी
से निरीक्षण किया।  परियोजना अधिकारी ने पाया कि शौचालय आधुनिक एवं पूर्ण रूप से स्वच्छ है। उच्च गुणवत्ता
के बने हुए है। उन्होंने छत का भी निरीक्षण किया और अभियंता टीम को निर्देश दिए कि भविष्य में सरकारी स्कूलों
में इस प्रकार के शौचालय बनने चाहिए। इस स्कूल ने आधुनिक शौचालय बनाकर उदाहरण प्रस्तुत किया। बूटा राम
ने कक्षा-कक्षाओं का निरीक्षण किया व बच्चों की अधिगम स्तर को जांचा।

अंग्रेजी माध्यम की कक्षा प्रथम की कक्षा
प्रभारी विनिता कुमारी की कक्षा के निरीक्षण के उपरांत बच्चों को अधिगम स्तर को देखकर खुशी जाहिर की।
विद्यालय प्रांगण साफ सुथरा, दोपहर के भोजन में बना मीठा दलिया खाकर अधिकारियों ने संतुष्टि व्यक्त की।
विद्यालय मैदान में आधुनिक झूलों पर बच्चों को झूलता हुआ देख प्रसन्नता जाहिर की गई। इस मौके पर प्राचार्य
रामअवतार शर्मा, मुख्य शिक्षक बंसीलाल झोरड़, बलविंद्र सिंह बराड़, सोनिया कटारिया, उप मंडल अधिकारी
मनमीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता गौरव जोशी, जसपाल सिंह, चेतन, निशांत भी मौजूद थे।