Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक करें आवेदन : उपायुक्त पार्थ गुप्ता – गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर घोषित होंगे पुरस्कार

सिरसा, 08 सितंबर।( सतीश बंसल )
गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया
जारी है,जोकि 15 सितंबर, 2022 तक चलेगी।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के
सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन अथवा अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार
पोर्टल पर ही ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती
है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग,
सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण
उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय,
पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर
सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।
एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में और अधिक विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट और पद्म पुरस्कार पोर्टल पर
पुरस्कार और पदक शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित कानून और नियम वेबसाइट पर लिंक
के माध्यम से उपलब्ध हैं।