Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नारी शक्ति पुरस्कार 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित : उपायुक्त पार्थ गुप्ता – इच्छुक पात्र महिलाएं, समूह व संस्था 31 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

सिरसा, 08 सितंबर।( सतीश बंसल )
हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आजादी अमृत महोत्सव की श्रंखला में नारी शक्ति पुरस्कार
2022 के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पुरस्कार के लिए वेबसाईट
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटअवार्डसडॉटजीओवीडॉटईन पर 31 अक्टूबर 2022 आवेदन किया जा सकता है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जानकारी देते इच्छुक पात्र महिलाएं, समूह व संस्था 31 अक्टूबर तक

अवार्डडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर
आगामी 8 मार्च 2023 को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में व्यक्तिगत, समूह व संस्था के असाधारण कार्य करने
वाली महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए
व्यक्तिगत आवेदनकर्ता की आयु कम से कम 25 वर्ष तथा संस्था का महिला उत्थान व सशक्तिकरण के क्षेत्र में
कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन करने के
लिए सबसे पहले अवार्ड डॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पर
क्लिक करने उपरांत इंडिविजुअल व ऑर्गेनाइजेशन का ऑप्शन आएगा। इसके बाद आवेदक का प्रकार व
ऑर्गेनाइजेशन, मोबाइल नंबर, आधार नाम, ईमेल आईडी, आधार नंबर एवं कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट का
बटन पर क्लिक कर अपना आवेदन पंजीकृत कर सकते हैं।