Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज है तिरंगा डिजायन करने वाले शख्स का जन्मदिन, 5 साल में डिजायन हुआ था राष्ट्रीय ध्वज

क्या आप जानते हैं जिस तिंरगों को आप अपने देश की आन-बान-शान मानते हैं उसी तिरंगे को किसने बनाया था. और इसकी डिजायन किसने बनाई थी. शायद आपको नहीं पता होगा. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अपने राष्ट्रीय ध्वज बनने की पूरी कहानी कैसे शुरु हुई.

भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन

भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन बनाने वाले पिंगली वेंकैया का आज 142वां जन्मदिन है. पिंगली वेंकैया एक स्वतंत्रता सेनानी, सच्चे देशभक्त और कृषि वैज्ञानिक थे. पिंगली वेंकैया 1916 में पहली बार देश के लिए एक ऐसा झंडा बनाने का संकल्प किया जिसमें देश को एक सूत्र में बांध सकें. साल 1921 में उन्होंने झंडे का फाइनल डिजाइन तैयार कर लिया.

एक स्वंतत्रता सेनानी थे पिंगली

पिंगली वेंकैया का जन्म 2 अगस्त को 1876 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ था. पिंगली ने उर्दू, संस्कृत और जापानी भाषा का अध्ययन किया था. इसके अलावा उन्हें भूविज्ञान और कृषि क्षेत्र में काफी रुचि थी. साल 1899 से 1902 के बीच पिंगली ने साउथ अफ्रीका के ‘बायर’ युद्ध में भाग लिया. इसी बीच उनकी महात्मा गांधी से मुलाकात हुई. पिंगली उनके विचारों से काफी प्रभावित हो गए.

पिंगली वेंकैया ने 5 सालों में डिजायन किया था तिरंगा

पिंगली वेंकैया ने 1916 के बाद करीब 5 सालों के अध्ययन के बाद तिरंगे का डिजाइन तैयार किया था. पिंगली वैंकेया ने पहले हरे और लाल रंग का इस्तेमाल करते हुए एक झंडा तैयार किया था, जिसे सबकी सहमति नहीं मिली थी. इसके बाद उन्होंने एक ऐसा ध्वज तैयार किया, जिसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग की पट्टियां थीं. इसे सभी की सहमति मिल गई.