Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शुरू होते ही विवादों में घिरा ‘बिग बॉस 13’, लोगों ने की शो बंद करने की मांग

मुंबई। रिएलिटी शो बिग बॉस को शुरू हुए अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है और उसके पहले ही इस शो को बंद करने की मांग उठने लगी है। टीवी इंडस्ट्री का सबसे विवादित शो माना जाने वाला बिग बॉस लॉन्च होने के कुछ दिन बाद से ही सुर्खियां बटोरने लग गया है। वहीं अब इस शो में एक ऐसा बवाल खड़ा हो गया है कि इस शो को बंद करने की मांग उठने लगी है।

यही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स हैशटैग ट्रेंड के साथ ही इस शो को बंद करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही इस शो का जमकर विरोध भी हो रहा है। दरअसल इसके पीछे की मुख्य वजह बिग बॉस 13 का नया सेटअप है। दरअसल सलमान खान ने कंटेस्टेंट के घर में एंट्री करने से पहले ही यह तय कर दिया था कि उनका बीएफएफ (बैड फ्रेंड फॉरएवर) कौन होगा।

वहीं बीएफएफ वाले इस कॉन्सेप्ट के तहत इस बार एक बेड पर दो लोग साथ में सोएंगे। इस शो की शुरुआत से ही एक लड़का और एक लड़की साथ में बेड शेयर कर रहे हैं। जिसको लेकर अब लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों को शो का यह कॉन्सेप्ट समझ नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से अब उनका गुस्सा भड़क गया है। यही नहीं इस शो को लेकर भाजपा नेता सत्यदेव पचौरी ने भी नाराजगी जताई है।

उन्होंने लिखा है, ‘बिग बॉस नहीं है ये, अय्याशी का अड्डा बना रहेहैं। ऐसे शो का पूर्व रूप से विरोध और इसे बंद कर देना चाहिए। खैर मैंने आज तक इसका एक भी एपिसोड नहीं देखा है बस जानकारी मिलती है। ऐसे प्रोग्राम देखकर समाज में गंदगी फैल रही है। इस पर तुरंत बैन लगना चाहिए।’