Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

परिणीति ने किया खुलासा,जीजू निक ने जूता चुराई में पैसे नहीं दिया था ये सामान…

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को भले ही दो महीने होने आए हो लेकिन अब तक उनकी शादी की चर्चाएं हो रही हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के फोटोज भी अब तक वायरल हो रहे हैं.

हाल ही में प्रियंका की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आई है. इस खबर का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने किया है. परिणीति ने बताया कि आखिर उन्हें शादी में जूता चुराने के बदले जीजू निक जोनस ने क्या गिफ्ट दिया था?

परिणीति ने किया खुलासा 

परिणीति चोपड़ा हाल ही में नेहा धूपिया के टॉक शो में साहिल हुई थी और इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था. परिणीति ने नेहा के शो में बताया कि, ‘प्रियंका की शादी में जीजू निक जोनस ने हम सबको खास गिफ्ट दिया था, जिसे देखकर सभी हैरान थे.’ इस बारे मेंबताते हुए परिणीति ने कहा कि, ‘प्रियंका की शादी वाले दिन हम सभी ने जीजू निक जोनस की जूता चुराई रस्म के लिए काफी तैयारियां और प्लानिंग कर रखी थी.’ परिणीति ने इस दौरान ये भी बताया कि वो जूता चुराई के बदले निक से ढेर सारे डॉलर मांगने वाली थीं.

लेकिन जब जूता पहनाने की बारी आई तो निक ने कुछ लड़कों को इशारा किया तो वो एक ट्रे ले आए जिसमें सभी बहनों के लिए डायमंड रिंग थी. परिणीति ने आगे ये भी कहा कि, ‘उन लोगों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि निक ने हम लोगों के बारे में इतना कुछ सोच रखा है.’