Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पपीता खाने से हो सकती है आपको ये बीमारियां, जानिए

नई दिल्ली । पपीता हमारी सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसके साथ ही हम जानते है कि पपीता खाने से हमारी सेहत अच्छी रहती है। लेकिन कई बार डॉक्टर भी पपीता खाने की सलाह देता है। क्योंकि इसके सेवन से कई बीमारियां दूर की जा सकती है। तो वहीं पपीता खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। क्योंकि यदि आप इसका नियमित और ज्यादा सेवन करते है। तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते है कि पपीता ज्यादा सेवन करने से आपको किस तरह की परेशानी हो सकती है…

आपको बता दें कि यदि आपने सर्जरी कराई है। तो आपको पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से जो सर्जरी का घाव है। वह जल्दी नहीं भरता है। तो वहीं इसके अलावा कई बार आपने सुना होगा कि पपीता को गर्भवती महिलाओं को नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्भ धारण के समय पपीते का एक पीस भी उनका गर्भपात करा सकता है। क्योंकि पपीता गर्भशाय को संकुचित करता है। इसके अलावा डिलीवरी होने के बाद कुछ समय तक पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्योंकि पपीते में पापैन नाम का एक विषाक्त पदार्थ पाया जाता है। जो कि छोटे बच्चों के लिए नुकसानदायक होता है। पपीते के ज्यादा सेवन करने से एलर्जी हो सकती है। क्योंकि पपीते में लेटेक्स नाम का पदार्थ पाया जाता है। जो कि कुछ लोगों को इसे सेवन करने से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में पपीता का सेवन कम करना चाहिए।