Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी के बंधन में बंधे पाक क्रिकेटर हसन अली और सामिया आरजू

अबुधाबी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारतीय मूल की सामिया आरजू से मंगलवार को शादी रचा ली। दोनों की शादी की रस्में दुबई में आयोजित की गईं। दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में दोनों शादी के बंधन में बंधे। बताते चलें कि सामिया आरजू भारत के हरियाणा के मेवात की रहने वाली हैं।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”50″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_5020190811162022″);
document.getElementById(“div_5020190811162022”).appendChild(scpt);

सामिया और हसन अली की मुलाकात दुबई में ही हुई थी और पहली ही मुलाकात में सामिया को हसन अली की ईमानदारी ने बेहद प्रभावित किया। जिसके बाद दोनों क्रिकेटरों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। बताते चलें कि शादी के कुछ दिन पहले ही सामिया का परिवार दुबई पहुंचा था। इसके बाद वहां शादी के पहले की रस्में की गईं।

यही नहीं इस कपल ने बुर्ज अल अरब बीच पर अपना प्री-वेडिंग शूट भी करवाया था। दोनों का निकाह मंगलवार शाम छह बजे के लगभग संपन्न हुआ है। इसके बाद आठ बजे डिनर का आयोजन किया गया और देर रात दस बजे विदाई हुई। शादी के दौरान सामिया आरजू जहां भारतीय अंदाज में नजर आईं। उन्होंने इस दौरान इंडियन स्टाइल में लहंगा पहना हुआ था। तो वहीं हसन अली पाकिस्तान की पारंपरिक ड्रेस ब्लैक और ग्रे रंग की शेरवानी में नजर आए।