Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शुरू किया धरना, नारेबाजी अधिकारियों पर लगाया मनमानी का आरोप

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंडल नंबर-2 के अधीन कार्यरत आऊटसोर्सिंग
कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाने पर कर्मचारियों ने कार्यालय डिवीजन नंबर 2 के समक्ष धरना
प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी
की। धरने की अध्यक्षता हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ रजि. (1235) संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ
(बीएमएस) के जिला उपप्रधान शिवचरण कंडारा ने की। उन्होंने बताया कि बताया कि 24 मार्च की सुबह विभाग के
एक्सईएन भानू प्रकाश के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई थी, जिसमें कर्मचारियों की मुख्य मांग सभी
आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से जोड़ा जाए, कई महीनों से कर्मचारियों के बकाया
वेतन का तुरंत प्रभाव से भुगतान किया जाए व हटाए गए कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लिया जाए। इन तीनों
मांगों पर एक्सईएन ने कहा कि वेतन का भुगतान तुरंत करवा दिया जाएगा और शुक्रवार तक सभी आऊटसोर्सिंग
कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से जोड़ दिया जाएगा।

इसके अलावा नौकरी से हटाए गए
कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखे जाने के मामले में भी विचार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन
अधिकारियों ने शुक्रवार तक इन मांगों पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे कर्मचारियों में विभाग के प्रति रोष है।
उन्होंने बताया कि 24 मार्च को चीफ इंजीनियर भी विभाग के अधीक्षक अभियंता को कौशल रोजगार निगम से
जोडऩे बाबत निर्देश देकर गए थे, लेकिन अधिकारियों ने उनके आदेशों को भी कोई तरजीह नहीं दी, जिससे ये
अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां अफशरशाही कितनी हावी है। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी लिखित में
समस्याओं का आश्वासन नहीं देते, वे यहां से टस से मस नहीं होंगे।