Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को दिए नगद पुरस्कार

सिरसा, 21 अप्रैल।(सतीश बंसल )
महिला व बाल विकास विभाग द्वारा वीरवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला व बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता रानी व वीरपाल कौर की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर सीडीपीओ प्रवीण भाटिया व सुदेश भी मौजूद थी।


खंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं की दो आयु वर्ग में जिला स्तर की विभिन्न छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में साइकिल रेस, मटका दौड़, आलू चम्मच दौड़ का आयोजन महिला कोच प्रियंका व अर्चना के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले महिला विजेताओं को 4100, 3100 व 2100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर जिला के सभी सुपरवाइजर, सुलतान सिंह आदि उपस्थित थे। खेल प्रतियोगिताओं में लगभग 350 महिलाओं ने भाग लिया।