Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिला कारगार में लोक अदालत का आयोजन, दो बंदियों को किया गया रिहा

सिरसा, 21 अप्रैल।  (सतीश बंसल )
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव अनुराधा की अध्यक्षता में जिला कारगार में एक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कैदियों की समस्याओं व मुफ्त कानूनी सहायता बारे जानकारी दी गई। लोकअदालत में दो बंदियों को रिहा भी किया गया।


सचिव अनुराधा ने बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से कानूनी जानकारी देते हुए नि:शुल्क सहायता प्राप्त करने की कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कैदियों के केसों से संबंधित समस्याओं के बारे में बातचीत की व उनके अधिकारों के बारे में मार्गदर्शन किया। इस दौरान बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाया गया कि यदि उनके पास अपने केस को बचाव करने के लिए वकील नहीं है तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मुफ्त वकील ले सकते हैं ताकि वे न्यायालय में उनके केस की पैरवी कर सकें।