Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम योगी ने बतौर गोरक्षपीठाधीश्‍वर आज शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ का विशेष पूजन कर उन्हें रोट का चढ़ाया प्रसाद

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम योगी ने बुद्ध पूर्णिमा के दिन प्रसाद चढ़ाएं  उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी गुरुओं और मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव विग्रहों की विधि विधान के साथ पूजन किया। उन्होंने देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मंदिर की गोशाला में गो सेवा की। इस मौके पर अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि हमें गुरु-पूजन पूरी आस्था और श्रद्धाभाव से करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नाथ पंथ के आदि गुरु बाबा गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। बाबा को परंपरागत महारोट का प्रसाद चढ़ाकर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी पूजा की। उसके बाद वह परिसर में मौजूद सभी देव-विग्रहों के पास पहुंचे और उनका पूजन किया।

पूजा-अर्चना की आनुष्ठानिक प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद मुख्यमंत्री की अगुवाई में गुरु पूर्णिमा पर होने वाली परंपरागत महाआरती हुई। सभी गुरुओं के प्रति आस्था निवेदित की गई। घड़ी घंट और शंख की मगल ध्वनियों के बीच मंदिर के ब्राह्मण बालकों एवं पुरोहितों का स्वस्वर मंत्रोच्चार का पाठ अलौकिक श्रद्धा एवं भक्ति का एहसास करा रहा था। मुख्यमंत्री योगी ने गुरु पूर्णिमा पर देश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जारी शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु-पूजन का पर्व है। सनातन संस्कृति में ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु-शिष्य की सुदीर्घ परम्परा है। बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त करना सम्भव नहीं है। गुरु के आशीर्वाद से सभी सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं।