Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में हार के बाद से ही सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगातार अखिलेश यादव पर जुबानी हमले

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में हार के बाद से ही सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगातार अखिलेश यादव पर जुबानी हमले कर रहे हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से राजभर के गठबंधन से अलग होने की अटकलें भी चल रही थी। इसी बीच मुलायम सिंह यादव  की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हुआ, जबकि इससे पहले सपा संरक्षक बीमार चल रहे थे। ऐसे में ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट कर कुछ तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद इन तस्वीरों ने फिर एक नई चर्चा शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन 9 जुलाई को हुआ था। जिसके बाद पूरा परिवार शोक में दुखी नजर आ रहा था। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजियों और अटकलों को किनारे कर सुभासपा प्रमुख सपा सरंक्षक से मिलने पहुंच गए। जिससे फिर एक नई चर्चा शुरू हो गई।

दोनों के बीच हुई इस मुलाकात की जानकारी ओम प्रकाश राजभर ने तस्वीरों के साथ ट्वीट कर शेयर की। अपने ट्वीट में सुभाषपा प्रमुख ने कहा, “समाजवादी पार्टी के सरंक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता के निधन पर बुधवार को उनके लखनऊ स्थित आवास पर मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। सुभासपा प्रमुख द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में मुलायम सिंह यादव बेड पर सोए हुए नजर आ रहे हैं। जबकि ओम प्रकाश राजभर उनके पास कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। दो तस्वीरों में इन दोनों दिग्गज नेताओं के बीच कुछ चर्चा भी हो रही है।