Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नोएडा : अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, तीन गिरफ्तार

 

 

नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित वैनिश मॉल में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात को बीटा-2 थाना में एक सूचना प्राप्त हुई थी कि वैनिश मॉल में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने देर रात मॉल में छापा मारकर हुक्का बार को सील कर दिया और मौके पर मौजूद तीन संचालक को हिरासत में ले लिया गया। जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि मौके से कुछ छात्र छात्राओं को भी हिरासत में लिया गया था। जिनको आवश्यक निर्देश देकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

एसपी देहात ने बताया कि बुधवार को जांच की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी, उसके बाद उनके निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।