Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

निर्भया केस : आखिरी डेथ वारंट जारी होने पर बोले निर्भया के दादा, अब धूमधाम से मनायेंगे होली

 

बलिया। दिल्ली गैंगरेप की शिकार जिले की बेटी के गुनहगारों को चौथा और आखिरी डेथ वारंट जारी होने पर निर्भया के गांव में खुशी का वातावरण है। निर्भया के दादा ने कहा कि अब हम सब होली का पर्व धूमधाम से मनाएंगे।

निर्भया के गुनहगारों की फांसी की सजा बार-बार टलने से समूचा देश मर्माहत हो रहा था। फांसी की सजा का तीन बार टलना निर्भया के गांव में लोगों को साल रहा था। गुरुवार को जैसे ही पता चला कि निर्भया केस के गुनहगार अब 20 मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे आखिरी सांस लेंगे तो गांव में खुशी छा गई।

निर्भया के दादा ने कहा कि लग रहा था कि आने वाली होली का त्योहार हम नहीं मना पाएंगे क्योंकि मन में भारी दुख लेकर हम कैसे होली मनाते। उन्होंने कहा कि अब चौथी बार और संभवतः आखिरी डेथ वारंट जारी होने पर मन को तसल्ली मिली है।

उन्होंने कहा की हमारी बिटिया के गुनहगार 20 मार्च को सजा पा जाएंगे। हालांकि यह काफी पहले हो जाना चाहिए था लेकिन चारों दरिंदे न्याय प्रक्रिया में उपलब्ध प्रावधानों का लाभ ले रहे थे। उन्होंने सारे पैंतरे चल लिए हैं। अब उनके पास कोई अन्य उपाय नहीं बचा है। उम्मीद है कि तय तिथि पर उन्हें अब फांसी के फंदे पर लटकना ही होगा। यह बेटियों के साथ गुनाह करने वालों के लिए सर्वोच्च सबक होगा। निर्भया के दादा ने कहा कि सरकार ने हमारे गांव के लिए जो घोषणाएं की हैं, उन्हें जल्द पूरा करे। ताकि बेटी की आत्मा को शांति मिल सके।