Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रिलीज हुआ ‘गली ब्वॉय’ का ये जबदस्त गाना, रणवीर सिंह का रैप देख हो जाएंगे उनके आवाज के फैन

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाने लगे हैं। जल्द ही उनकी फिल्म गली बॉय भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में ऱणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में गली बॉय का नया गाना मेरी गली में को मेकर्स ने रिलीज किया है।

इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है, इतना ही नहीं बल्कि गाना रिलीज होते ही नंबर वन पर ट्रेंड करता हुआ नजर आ रहा है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाने को लोग कितना पसंद कर रहे हैं।

गाने को डिवाइन और रैपर नेजी ने कंपोज किया है जबकि इसे रणवीर सिंह और सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने खुद गाया है। गाने के धमाकेदार बीट, कोरियोग्राफी और इसके बोल काफी पेपी हैं। इससे पहले जब रणवीर की इसी फिल्‍म का पहला गाना अपना टाइम आएगा रिलीज हुआ था, तो वह देखते ही देखते पॉपुलर हो गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वहीं, इस नए गाने के लिरिक्‍स काफी जबरदस्‍त हैं।

गाने के रिलीज होते ही इसे अब तक 144,344 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। रैपर डिवाइन के लाइफ पर आधारित फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में रणवीर सिंह काफी कुल स्टाइल में रैप करते नजर आ रहे हैं और दर्शक रणवीर सिंह के कुल लुक और रैप को काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह गरीब फैमिली से हैं। वहीं, आलिया भट्ट मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिल्म में स्ट्रीट रैपर्स के स्ट्रगल को दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म में कल्कि कोचलीन, कुब्रा सेठ भी हैं।