Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाविप द्वारा मनाई गई नेता जी की जयन्ती

सिरसा 23 जनवरी -( सतीश बंसल )   नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 125 जयन्ती के उपलक्ष्य में आज भारत विकास परिषद् द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। यह जानकारी देते हुए सहसचिव विश्व बन्धु गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर भाविप के जिला पदाधिकारियों ने नेता जी के जीवन पर अपने-अपने विचार रखे तथा आजादी की लड़ाई में उनके द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान ‘नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जिन्दाबाद’ के नारों से आकाश गुंजायमान हो उठा। उन्होंने बताया कि परिषद् द्वारा देश-प्रदेश की महान शख्सियतों को उनकी जयन्ती पर याद किया जाता है। आज के कार्यक्रम में परिषद् के अध्यक्ष सुरेन्द्र बंसल, हरिओम भारद्वाज, रमेश गोयल एडवोकेट, हरबंस नारंग, रामसिंह यादव, छगन सेठी, मित्रसेन गर्ग, भूपेन्द्र यादव, नीलकमल, कुलवन्त राय, भगवान दास बांसल, सुभाष शर्मा सहित नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।