Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन्

सिरसा।( सतीश बंसल )   शहर के वार्ड नंबर 3 में स्थित जिला भाजपा कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंति हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर प्रथम के मंडल अध्यक्ष सुनील बहल ने की, जबकि बतौर मुख्यातिथि सिरसा नगर प्रथम मंडल के प्रभारी एडवोकेट कपिल सोनी ने शिरकत की। सर्वप्रथम सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष पुप्पांजलि अर्पित की और वंदे मातरम का जयघोष किया। इसके पश्वात नेता जी पर आधारित गीत गाए गए। इस मौके पर एडवोकेट कपिल सोनी ने बताया कि नेता जी ने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया और अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे। सुभाषचंद्र बोस अंग्रेजी सरकार के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक थे। नेता जी सुभाष चंद्र बोस हर कीमत पर मां भारती को आजादी की बेडिय़ों से मुक्त कराने को आतुर देश के उग्र विचारधारा वाले युवा वर्ग का चेहरा माने जाते थे। सोनी ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस को सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय भेजा गया था। सुभाष चंद्र बोस ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया था और उस समय वे पहले भारतीय थे, जिन्होंने आईएएस की परीक्षा पास की थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया और इस नारे ने देश के लोगों में आजोदी का बहुत जज्बा भरा। इस मौके पर सुनील बहल ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन व आजाद हिंद फौज के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष भाजपा रोहित मेहता, राजेंद्र लोहिया, सुरेश पंवार, जिला पार्षद जिकेश मेहता, डा. रमन शर्मा, शेखर विज नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रवीण सचदेवा, विकास धवन, अमित गाबा, हनुमान गोदारा, हैप्पी लालका महामंत्री, रोहित भटनाकर महामंत्री, विजय कुमार सचिव, पवन जोशी आईटी प्रमुख, रजत पाहुजा उपाध्यक्ष, सुनील जिंदल मीडिया प्रभारी, विकास वर्मा, उपाध्यक्ष, रवि गर्ग उपाध्यक्ष, डा. सतीश आर्य, डा. रमन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।