Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

व्यापार मंडल की युवा ईकाई के प्रधान बने संदीप मिढ़ा

सिरसा।( सतीश बंसल )   हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल सिरसा ने संदीप मिढा को व्यापार मंडल की युवा ईकाई का प्रधान नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर मिढा ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, प्रदेश युवा प्रभारी राहुल गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद बियानी, प्रदेश सचिव सुधीर ललित, जिला उपाध्यक्ष अंजनी कनोडिया व चंद्रयश जैन के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश व जिला सिरसा के सभी शीर्ष व्यापारी नेताओं का आभार प्रकट किया है। संदीप मिढ़ा ने कहा कि उन्हें व्यापार मण्डल द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वो व्यापारी हित सर्वाेपरि रखते हुए पूरी निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे। जल्द ही युवा ईकाई के अन्य सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।