Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा: अंधाधुन सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आयुष्मान और विक्की कौशल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

 

नई दिल्ली। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई, जिसके तहत सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए अंधाधुन, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर आयुष्मान खुराना (बधाई हो) और विक्की कौशल (उरी) और सर्वेश्रेष्ठ निर्देशक के तौर पर आदित्य धार (उरी) को चुना गया है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के लिए तय जूरी ने शुक्रवार को पहले अपनी सिफारिशें केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को सौंपी। इसके बाद शास्त्री भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त पुरस्कारों की घोषणा की गई। संवाददाता सम्मेलन को जूरी में फ़ीचर फ़िल्म श्रेणी के अध्यक्ष राहुल रवैल, गैर-फीचर फिल्म श्रेणी के अध्यक्ष ए एस कनाल और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के अध्यक्ष उत्पल बोरपुजारी ने संबोधित किया।

घोषित पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ फिल्म : ‘हेलारो’ (गुजराती), सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म : अंधाधुन, सर्वश्रेष्ठ एक्शन मूवी: केजीएफ, राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार : कन्नड़ फिल्म ‘ओंडला एराडल्ला’ को मिला, सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: पैडमैन, सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय व मनोरंजन फिल्म: ‘बधाई हो’।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: आयुष्मान खुराना (अंधाधुन) और विक्की कौशल (उरी), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कीर्ती सुरेश (तेलगू फिल्म ‘महानती’), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: ‘बधाई हो’ के लिए सुरेखा सीकरी।

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी : पद्मावत गीत ‘घूमर’ के लिए ज्योति डी तोमर, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक: पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली, सर्वश्रेष्ठ साउंड डिज़ाइनर: उरी, सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित स्क्रीनप्ले: अंधाधुन, सर्वेश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक सिंगर: पद्मावत गाने ‘बिन्ते दिल’ के लिए अरिजीत सिंह।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : आदित्य धर (उरी), इंदिरा गांधी अवार्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ़ द डायरेक्टर: मराठी फिल्म नाल, उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट घोषित किया गया।

हर वर्ष अप्रैल माह में पुरस्कारों की घोषणा होती है और मई में पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष आम चुनावों के चलते इसमें देरी की गई । अभी तक पुरस्कार वितरण की तिथि तय नहीं की गई है।