Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत के मिशन चंद्रयान-2 को सफल बनाने के लिए नासा भी मैदान में उतरा, भेज रहा लैंडर विक्रम को मैसेज

नई दिल्ली। भारतीय स्पेस एजेंसी अपने मिशन चंद्रयान-2 को सफल बनाने की कोशिश में लगातार लगी हुई है। वह इस प्रयास में है कि किसी तरह से लैंडर विक्रम से उसका संपर्क हो जाए और यह मिशन पूरी तरह सफल हो जाए। हालांकि इसरो का यह मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है। क्योंकि अभी भी इसरो के पास इस मिशन को पूरा करने के लिए 9 दिन का समय बचा हुआ है।

वहीं अब यह जानकारी सामने आई है कि भारत के इस मिशन को सफल बनाने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी यानी नासा भी जुट गई है। अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक लैंडर विक्रम से संपर्क करने के प्रयास में नासा भी लगातार कोशिश कर रहा है। वह लैंडर विक्रम को मैसेज भेज रहा है।

हालांकि अभी लैंडर विक्रम की तरफ से किसी भी तरह का जवाब नहीं मिल पा रहा है। नासा की जेट प्रॉपलशन लैबोरेट्री ने लैंडर विक्रम से संपर्क करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी भेजी है। नासा ये काम डीप स्पेस नेटवर्क के जरिए कर रहा है। अमेरिका के एक एस्ट्रॉनॉट ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि कैलिफोर्निया स्थित डीएसएन स्टेशन से लैंडर विक्रम को रेडियो फ्रीक्वेंसी भेजी जा रही है। उन्होंने सिग्नल को रिकॉर्ड कर ट्वीट भी साझा किया है। लेकिन अभी तक लैंडर विक्रम की तरफ से किसी भी तरह का जवाब नहीं मिला है।