Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प, बढ़ा तनाव

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर फिर से तनाव बढ़ गया है। जिसकी मुख्य वजह यह है कि बुधवार को दोनों देशों के सैनिकों के बीच सीमा पर धक्का मुक्की हो गई थी। यह घटना पूर्वी लद्दाख की है। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही। 134 किलोमीटर लंबी  पैंगोंग झील के किनारे यह धक्का मुक्की हुई है।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”77″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_7720190811162022″);
document.getElementById(“div_7720190811162022”).appendChild(scpt);

गौरतलब हो कि यहां के एक तिहाई हिस्से पर चीन ने अपना नियंत्रण बनाए रखा है। सूत्रों के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई है, जब भारतीय सेना सीमा पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान भारतीय सेना का सामना चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों से हो गया। जिस पर चीनी सैनिकों ने इलाके में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी का विरोध किया।

हालांकि इस दौरान भारतीय जवान भी पीछे नहीं हटे और इस वजह से दोनों तरफ के सैनिकों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की हो ती रही। बुधवार देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच यह संघर्ष जारी था। बताते चलें कि एलएसी पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां ऐसी घटनाएं होती रही हैं। बताते चलें कि 15 अगस्त 2017 को भी पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर ही दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। जबकि 2017 के दौरान ही भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद भी 73 दिनों तक चला था।