Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देश के जवानों के लिए फिर आगे आए नाना पाटेकर, ITBP के जवानों के लिए करना चाहते हैं यह काम

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर बाकी लोगों से अलग बेहद सामान्य जिंदगी जीते हैं और उन्हें अक्सर ही सामाजिक मुद्दों पर मुखर होकर अपनी रखते देखा गया है। साथ ही वह कई मौकों पर दूसरों की मदद और कई नेक कार्य भी करते नजर आ जाते हैं। वहीं अब नाना पाटेकर ने एक और दिली इच्छा जाहिर की है। दरअसल देश की रक्षा में तैनात जवानों के लिए नाना पाटेकर हमेशा से ही आगे रहते हैं।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”50″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_5020190811162022″);
document.getElementById(“div_5020190811162022”).appendChild(scpt);

वहीं उन्होंने इस बार आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल से मुलाकात की है और बल के जवानों के परिवार के कल्याण के लिए कार्य करने की इच्छा जताई है।

नाना पाटेकर ने कहा है कि बल की सेवा परिस्थितियां बहुत ही दुष्कर हैं, फिर भी जवानों को ऊंचा मनोबल बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने बल की दुरूह सेवा परिस्थितियों में सेवा भावना की भी प्रशंसा की है। साथ ही अपनी एक दिली इच्छा भी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वह मुश्किल हालात में सेवा में तैनात बलों का मनोबल ऊंचा करने के लिए आईटीबीपी की कुछ सबसे मुश्किल और दूरदराज सीमा चौकियों पर जाना चाहेंगे।

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार ने बताया, “बैठक के दौरान, पाटेकर ने आईटीबीपी कर्मियों के कल्याण के लिए काम करने में रुचि दिखाई और कहा है कि वह इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाना चाहते हैं। उन्होंने बल के जवानों से मिलने के लिए सीमा चौकियों पर जाने की इच्छा जताई है, ताकि जवानों का मनोबल ऊंचा किया जा सके।” गौरतलब हो कि नाना पाटेकर ने इससे पहले साल 2016 मे भी आईटीबीपी मुख्यालय में आए थे और जवानों की हौसला अफजाई की थी।