Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले नए अवतार में दिखा Namo App, लॉन्च हुआ अपडेट वर्जन

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस खास दिन को लेकर पार्टी की ओर से और कार्यकर्ताओं की ओर से कई खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं पीएम मोदी के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही Narendra Modi App को नए अवतार में लॉन्च कर दिया गया है।

गौरतलब हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद यह इस ऐप में हुआ पहला अपडेट है। इस ऐप ने 2019 के लोकसभा चुनाव में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसकी मदद से लाखों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे। वहीं अब इस ऐप का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। नए ऐप में कई और खास फीचर्स जोड़े गए हैं।

इस नए वर्जन की मदद से लोग इसकी ओर आकर्षित भी होंगे। साथ ही पीएम मोदी को प्रत्यक्ष रूप से बधाई देने के लिए बहुत से लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यही कारण है कि इसका नया कलेवर पेश किया गया है। ऐप में प्रधानमंत्री के सफर का मल्टीमीडिया वर्जन भी दिखाया जाएगा। इस नए अपडेट वर्जन की मदद से यूजर्स नमो ऐप को और बेहतर ढंग से ऑपरेट भी कर सकेंगे। साथ ही यह पहले की तुलना में कई गुना फास्ट और आकर्षक होगा। बताते चलें कि यह ऐप लॉन्च होने के साथ ही काफी लोकप्रिय हुआ था। उस दौरान इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए 1.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था।