Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

धर्म के नाम पर हुई हिंसा, पहले युवक से पूछा उसका नाम और फिर मार दी गोली

बेगूसराय। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। अभी एक दिन पहले  ही जहां अमेठी में भाजपा कार्यकर्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, तो वहीं अब बिहार के बेगूसराय से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां  पर एक शख्स को धर्म के आधार पर हिंसा का शिकार बनाया गया है।

दरअसल यहां पर एक शख्स को उसका धर्म पूछकर गोली मार दी गई। इस घटना के संबंध में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा है कि ‘कासिम ने अपना नाम बताकर अपनी जिंदगी लगभग खो दी थी। लेकिन यह सच है कि मैं डर रहा हूं। ये पागलपन कहां से आता है। ऊपर से बीजेपी के नेतृत्व में हमें लगातार पाकिस्तान के साथ जोड़ दिया है। हम उनकी नजर में मानवीय नहीं हैं, हम निशाने पर हैं।’

वहीं ओवैसी के इस ट्वीट के जो रिट्वीट किया गया है, उसमें लिखा है कि ‘मुस्लिम के खिलाफ एक और हिंसा की घटना, बिहार के बेगूसराय में मुस्लिम हॉकर को गोली मार दी गई।’किसी लड़के से उसका नाम पूछा गया, उसने कहा मोहम्मद कासिम और इसके बाद उसे अपशब्द कहे गए। ‘तू यहां क्या कर रहा है, तुझे तो पाकिस्तान में होना चाहिए और उसे गोली मार दी गई।’ यह मामला सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया गया है और राजनीति भी गर्मा गई है।