Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

धोनी इस बटालियन (पैरा ) का होंगे हिस्सा ,इस तारीख को करेंगे जोइनिंग

हालही वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा न लेने का जिक्र कर चुके महेंद्र सिंह धोनी अपने बटालियन से जुड़ने को तैयार हैं। धोनी इसी महीने अपने बटालियन के साथ दिख सकते हैं। आने वाले वेस्टइंडीज दौरे पर धोनी की जगह ऋषभ पंत मुख्य विकेटकीपर के रूप में टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे।

Image result for ms dhoni army photo
Pic credit: getty images

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी 31 जुलाई को 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) जॉइन करेंगे। धोनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं रहेंगे और इस दौरान सेना में अपनी सेवाएं देंगे।

लेफ्टिनेंट कर्नल  धोनी के बारे में जानकारी दी गई है कि वह पैरा रेजिमेंट का हिस्सा होंगे। वह 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ 31 जुलाई से 15 अगस्त तक रहेंगे। यह यूनिट कश्मीर में है और विक्टर फोर्स का हिस्सा है। धोनी के जिम्मे पैट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी रहेगी। वह जवानों के साथ ही रहेंगे।

Image result for ms dhoni army photo
Pic credit: getty images

 

धोनी पहले भी जम्मू-कश्मीर जा चुके हैं। साल 2017 में धोनी जम्मू-कश्मीर के बारामूला गए थे, जहां उन्होंने आर्मी की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में बतौर गेस्ट हिस्सा लिया था। धोनी इस मैच को आर्मी की यूनिफॉर्म पहनकर ही देखने पहुंचे थे। एमएस धोनी को 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक दिया गया था।

धोनी का सेना प्रेम किसी से छिपा नहीं है। विश्व कप के दौरान भी ग्ल्वज पर ‘बलिदान बैज’ लगाकर खेलने के चलते वे विवादों में फंसे थे। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने से वेस्टइंडीज के दौरे पर रहेगी। इस दौरान धोनी की जगह युवा ऋषभ पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे।